सडक
चल रही है मेरे संग
तब से
जब मैंने सीखा था चलना|उँगलियाँ थामे हुए
अपने पिता की,
कुछ हर्षित-सा
कुछ भयभीत-सा
मैंने सीखा था चलना|आज जब चल पाता हूँ
बिन पकडे उँगलियाँ,
जरुरत महसूस होती है
और भी अधिक|ज्यादा सक्षम हूँ,
बचपन के मुकाबले
कहीं ज्यादा,
पर भय का रूप
नहीं बदला है,
हाँ, विस्तार हो गया है|बचपन में जब
गिर जाता था चलते-चलते,
आँसू छलक आते थे:
पर पिता के संग होने से
हौसला रहता था|
पिता द्वारा
“मेरा बहादुर बेटा”
कहने भर से चुप हो जाता था|आज पिता के सामने
नहीं बाँट पाता
अपना दर्द
जब सशक्त होनी
चहिए थी
मेरी उँगलियाँ,
जिन्हे थामकर
पिता को गर्व होता-ढूँढ रहा हूँ अपना मुकाम,
ताकि एक दिन
पिता को देख सकूँ
गर्व करता हुआ
मुझ पर,
जिससे जुडे स्वप्न
हिस्सा हैं
उनके जीवन का|
पिता के लिए
August 19, 2006 at 8:57 am (कविता)