परम्परा

परम्परा,
कुछ सिखाती है हमें,
नयेपन की ओर जाने से
नहीं रोकती कभी
पर इतना तो अवश्य कहती है
कि जाने से पहले एक बार,
बस एक बार, सोचो, समझो;
अपने विचारों को, अपने सोच को
गलत मत होने देना
नई राह हमेशा सही हो,
यह कहना तो कठिन है
पर जाने के बाद
वापस लौटना
कदापि सम्भव नहीं है,
परम्परा भी तो जीवन है
कई अनुभवों का परिष्कॄत स्वरूप;
परम्परा ढ़ोई नहीं जाती,
वह तो खुद-ब-खुद चलती है,
यही वह तत्त्व है जिसने
मनुष्य होने को बचाये रखा है।

3s टिप्पणियाँ

  1. अप्रैल 1, 2006 at 1:46 अपराह्न

    अच्छा लिख रहे हैं दीपक जी और विषय भी बहुत बढिया उठाया है.
    बधाई.
    समीर

  2. जीतू said,

    अप्रैल 1, 2006 at 5:13 अपराह्न

    दीपक भाई,
    बहुत सुन्दर है। कविता क्या है पूरी की पूरी विचार श्रृंखला है।
    सबसे सुन्दर ये लाइनें है :

    परम्परा भी तो जीवन है
    कई अनुभवों का परिष्कॄत स्वरूप;
    परम्परा ढ़ोई नहीं जाती,
    वह तो खुद-ब-खुद चलती है,
    यही वह तत्त्व है जिसने
    मनुष्य होने को बचाये रखा है।

    ऐसी कविताएं लगातार लिखते रहिए।

    आप आईआईटी रुड़की में हो?

  3. अप्रैल 3, 2006 at 1:25 पूर्वाह्न

    बढ़िया है।


Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.